फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं गेहूं क्रय बंद मिले, तो कहीं कांटा मिला खराब

विज्ञापन
शामली नवीन मंडी में गेहूं क्रय केंद्र में रखीं गेहूं की बोरियां। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/झिंझाना/कैराना/थानाभवन। जनपद में 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद के लिए 26 सरकारी केंद्र खोले गए हैं। कुछ केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन कुछ जगह व्यवस्थाएं अभी पूरी तरह से नहीं बन पाई है। अमर उजाला ने जनपद के कुछ गेहूं क्रय केंद्रों की पड़ताल की तो कहीं पर केंद्र बंद मिला तो कहीं पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई, जबकि कुछ केंद्रों पर गेहूं की खरीद होती मिली।
विज्ञापन

नवीन मंडी में पीसीयू का केंद्र बंद मिला
शामली में नवीन मंडी स्थल पर खोले गए पीसीयू के गेहूं क्रय केंद्र दोपहर में दो बजे बंद मिला। केंद्र का शटर पर ताला लगा था। गेहूं का झरना बाहर रखा हुआ था। इस केंद्र पर देखकर नहीं लगा कि वहां पर कोई खरीद हुई है। आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो बताया गया कि सुबह केंद्र खुला था, लेकिन दोपहर में बंद हो गया। वहीं, नवीन मंडी में ही भारतीय खाद्य निगम का गेहूं क्रय केंद्र खुला हुआ मिला। केंद्र पर मौजूद प्रभारी शारदा शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई किसान गेहूं लेकर नहीं आया है। उधर, थानाभवन के गांव हसनपुर लुहारी में सहकारी समिति के क्रय केंद्र पर कांटा खराब होने के कारण तौल बंद रही। समिति चेयरमैन नरेश सैनी ने बताया कि कांटा ठीक करा दिया गया है। अब नियमित रूप से गेहूं की तुलाई होगी।
खाद्य विभाग के केंद्र पर 850 क्विंटल की खरीद
नवीन मंडी स्थल पर खाद्य विभाग के केंद्र पर गेहूं खरीदा जा रहा था। केंद्र के सहायक विकास मलिक ने बताया कि शनिवार को पांच किसानों से करीब 280 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। 15 अप्रैल से अब तक करीब 850 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। केंद्र पर गेहूं लेकर आए गांव डोकपुरा निवासी किसान गुरमेज सिंह ने बताया कि तीन दिन से वह लगातार गेहूं लेकर आ रहे है। अब तक 200 क्विंटल गेहूं बेच चुके हैं, लेकिन अभी तक खाते में भुगतान नहीं आया। अधिकारियों ने बताया कि उनके खाते में जल्द ही ऑनलाइन भुगतान पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

झिंझाना में 411 क्विंटल की खरीद
झिंझाना में गेहूं क्रय केंद्र पर मौजूद लिपिक ब्रजपाल ने बताया कि शनिवार को 411 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। छह किसान गेहूं लेकर पहुंचे। किसानों का भुगतान गेहूं का तोल होने के बाद आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेजा रहा है। सलभ गुप्ता, अरविंद, अनिल, यामीन, सर्वेश और महेश ने बताया कि पहले वह हरियाणा में गेहूं बेचने जाते थे, लेकिन अब यहीं पर गेहूं बेच रहे हैं।
कैराना में शुरू नहीं हुई खरीद
कैराना में आर्यपुरी बाईपास पर खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर विपणन निरीक्षक सुशील साहू ने बताया कि अभी तक कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। छह-सात किसान रजिस्ट्रेशन और गेहूं खरीद के बारे में जानकारी लेने के आए है। उन्होंने बताया गेहूं के तौल के दो दिन बाद किसानों के खाते में ऑनलाइन भुगतान पहुंच जाएगा। केंद्र पर गेहूं खरीदने के लिए सभी तैयारी पूरी की गई है।
कोट
जनपद में गेहूं की खरीद के लिए सभी 26 केंद्र खुले हुए हैं। कुछ केंद्रों पर किसानों के रजिस्ट्रेशन और सत्यापन आदि कार्य पूरे न होने के कारण अभी गेहूं नहीं पहुंचा है। एक-दो दिन उन पर भी किसान गेहूं लेकर पहुंच जाएंगे। शुक्रवार तक एक हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। - निहारिका, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें