- नोएडा के दादरी में यूपी 112 पर सा तैनात, एक दिन पूर्व आए थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव रजाकनगर में रविवार की देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करना मान रही है।
गांव रजाकनगर निवासी नरेंद्र कुमार (32) उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। कुछ दिन पूर्व उनके ताऊ की मृत्यु हो गई थी। इसके चलते नरेंद्र कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव आया हुआ था। रविवार रात नरेंद्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। रात में शव को लटका देखकर उनकी पत्नी कविता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने सिपाही की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राधे ने बताया कि नरेंद्र कुमार वर्तमान में दादरी में 112 पर तैनात थे। उन्हें जिसे सोमवार की सुबह ही वापस ड्यूटी पर जाना था। सिपाही के एक पुत्र व पुत्री है। सोमवार दोपहर बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि परिजनों की तरफ से पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
2015 में हुआ था भर्ती, कविता से किया था प्रेम विवाह
नरेंद्र यूपी पुलिस में 2015 में भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में कविता के साथ प्रेम विवाह हुआ था। मृतक के भाई राधे के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद ही दोनों पति-पत्नी में आपस में किसी न किसी बात को लेकर कलह शुरू हो गई थी। इसके बाद वे मेरठ में रह रहे थे।
झिंझाना के गांव रज्जाक नगर में मृतक सिपाही का बैग जिसमे उसकी वर्दी बेल्ट आदि नजर आ रही हैं। संव
झिंझाना के गांव रज्जाक नगर में मृतक सिपाही का बैग जिसमे उसकी वर्दी बेल्ट आदि नजर आ रही हैं। संव