शामली के जसाला खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पसीना बाहते पहलवान। कोच
- फोटो : संवाद
शामली। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाकर मेडल जीतने के लिए पहलवानों पसीना बाहना शुरू कर दिया है। जसाला स्थित खेल स्टेडियम में सुबह-शाम कोच द्वारा प्रशिक्षण लेकर दम दिखा रहे है।
सोमवार को कोच प्रशांत मलिक ने बताया कि सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में कुश्ती की जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन होना है। उसके बाद ट्रायल में चयनित पहलवान नवंबर माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के पहलवानों ने मेडल लाने के लिए पसीना बाहना शुरू कर दिया है। पहलवान जतिन 87 किग्रा भार वर्ग, अजय 72 किग्रा, ऋतिक 86 किग्रा भार वर्ग के साथ ही पहलवान करण 74 किग्रा भार वर्ग में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रशिक्षण लेने पहलवान अच्छा प्रदर्शन कर रहे है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि सभी पहलवान कोई न कोई मेडल लाकर जनपद का नाम रोशन करेंगे। वह सुबह और शाम को उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं।