फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं दूर न हुईं तो नपेंगे अफसर ः डीएम

Wed, 17 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर प्राथमिक स्तर पर निरस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील दिवस में आए शिकायती पत्रों का निस्तारण न करने वाले अफसरों का दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन


तहसील दिवस में डीएम सुजीत कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। आम जन की समस्याओं को गंभीरता से निस्तारित करें, अन्यथा उदासीनता, कोताही बरती गई तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के लंबित संदर्भों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

आईजीआरएस पोर्टल को प्रतिदिन लॉग-इन करें तथा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। लोहिया ग्रामों के नोडल अधिकारियों को निर्दिष्ट बिंदुओं पर निरीक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। तहसील दिवस में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से मौके पर छह का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने गत तहसील दिवसों के लंबित प्रकरणों की गहनता से विभागवार समीक्षा करते हुए इनका एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए। निस्तारण की जानकारी की सूचना मोबाइल पर भी दी जाए। 

मौके पर एसपी विजय भूषण, सीडीओ विनोद कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री, एसीएमओ डॉ. सफल कुमार, उप जिलाधिकारी एमपीसिंह, सीओ पुलिस निशांक शर्मा, परियोजना निदेशक बलीराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी, गया प्रसाद गौतम, जिला कृृषि अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी आदि रहे।

तहसील दिवस में पहुंचे लोगों का प्रदर्शन
कैराना। नगर के कई मोहल्लों में हो रही शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ लोगों ने तहसील दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए। एसडीएम ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

 मोहल्ला छड़ियान, आलकला में जमकर अवैध शराब की बिक्री की जाती है। शाम होते ही यहां पर घरों में ठेके के माफिक दुकानें खुल जाती हैं और शराब बेची जाती है। मंगलवार को तहसील दिवस में मोहल्ला हाजी मुस्तफा, इलियास, मन्जुरा, मौसीन, इस्लाम,  इकराम, रिजवान, जाहिद, मोहसिन, सलीम, उमरदीन, मुबारिक, अफजाल आदि ने  उपजिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थनापत्र देते हुए अवगत कराया कि उनके मोहल्ले में कुछ लोग अफीम व अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। कोई आरोपियों को ऐसा करने से रोकता है तो आरोपी धमकी देते हैं। जिस कारण मोहल्ले का माहौल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है।

आरोप है कि इस खेल में स्थानीय पुलिसकर्मी भी शामिल है, जो इन शराब माफियाओं से हफ्ता वसूली करते है।  एसडीएम ने  पुलिस को जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें