फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर गूंजे देशभक्ति के तराने

Wed, 17 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Independence day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन। तहसील ऊन में 70वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अवधेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। सभागार में स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। बाद में एसडीएम ने निर्माणाधीन तहसील परिसरों में पौधरोपण किया। 
विज्ञापन


चौधरी कुलदीप मान के कृषि फार्म पर भी 200 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर तहसीलदार मदनलाल राठौर, नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, बृजेश वशिष्ठ, मान सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं नगर पंचायत कार्यालय पर चेयर मैन पुष्पा देवी ,ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ डॉ. विपिन राठी , पीएचसी पर डॉ. प्रवीण कुमार ,चौधरी ओमवीर सिंह, इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पवनमान, डीएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हरविंद्र सिंह व झिंझाना रोड पर स्थित शनि धाम पर ध्वजारोहण कराया गया। 

इसके अलावा होली हेवन पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक और मैनेजर अंकुर राणा के द्वारा झंडारोहण से हुआ। प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा ने सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत व सुंदर नृत्य व नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


अमर शहीदों को बताया देश का सच्चा सिपाही 
शामली/कैराना। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सुुुुभाष चौक पर विधायक पंकज मलिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग ने ध्वजारोहण किया। 

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजली देते हुए अमर शहीदों को देश का सच्चा सिपाही बताया। मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष बाबूखान, विश्वनाथ शास्त्री, विनोद शर्मा, महीपाल शर्मा, दीपक सैनी, निन्ना अंसारी, हारूण, रमेश मराठा, रामपाल पांचाल, मुनेश देवी, जेके जैन, अशोक जैन, ओमवीर उपाध्याय, डिंपल शर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र, आलम चौधरी आदि मौजूद रहे।

उधर प. उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने सुभाष चौक कार्यालय में ध्वजारोहण किया। मौके पर एसडीएम महेंद्र पाल सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, रवि, मनोज, वैभव गर्ग, राजीव बंसल, आशु पुरी, मुकेश  मौजूद रहे।

उधर, कैराना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय और चौक बाजार स्थित शहीद स्मारक पर पालिका अध्यक्ष राशिद अली ने तिरंगा फहराया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी भानू प्रताप यादव व तहसीलदार अभयराज पांडेय ने तिरंगा फहराया।

कोतवाली परिसर में सीओ भूषण वर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराया और कोतवाली प्रभारी ए पी भारद्वाज ने सलामी गारद पेश किया। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रचार्या ज्योत्सना गर्ग ने तिरंगा फहराया। डीके पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संजीव कुमार गोयल, हिमालय मॉडल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या अलका तिवारी, गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राशिद अली, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने तिरंगा फहराया। 

वहीं, डीके पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कस्बे में प्रभात फेरी निकाली। इसके अलावा मदरसों में भी तिरंगा फहराया  गया तथा देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। सेंट आरसी साईंटिफिक कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक अरविंद दृष्टा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर यशपाल पंवार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर सत्यपाल आर्य, कपिल शर्मा, विवेक चौहान, विकास शर्मा, अंकित सिंघल, गजेंद्र सिंह, अजेंद्र सिंह, अमित गर्ग, आकाश वर्मा, मो. नदीम, इमरान अली, अमित, देवेंद्र, अजित, मोहित वर्मा, संध्या शर्मा, पूजा, उषा, रजनी शर्मा, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें