फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश : जिला अस्पताल में किशोर और युवक को कराया भर्ती

Sat, 08 Aug 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में सर्पदंश पीड़ित किशोर और युवक को परिजनों ने भर्ती कराया। एंटी स्नेक वेनम मिलने पर किशोर की हालत में सुधार है जबकि युवक को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया। परिजन झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़कर सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे, जिसके चलते उन्हें समय पर उपचार मिल सका।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के फुगाना थानाक्षेत्र गांव डुंगर निवासी रिहान (16) को लेकर परिजन बृहस्पतिवार रात जिला अस्पताल पहुंचे। भाई अमन ने बताया कि रिहान हाफ पैंट पहनकर रात में चारपाई पर सोया था। उसी समय घुटने से ऊपर किसी जीव ने काट लिया और उसे तेज दर्द हुआ। परिजन सर्पदंश की आशंका के चलते उसे लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सर्पदंश की पुष्टि होने पर चिकित्सक ने उन्हें एंटी स्नेक वेनम दिया। इसके बाद हालत में सुधार है।
उधर, शुक्रवार सुबह करीब दस बजे कांधला थानाक्षेत्र के गांव भारसी निवासी उस्मान (30) पोल्ट्री फार्म पर कार्य करते हैं। भांजे बासिद ने बताया कि उस्मान पोल्ट्री फार्म पर कार्य कर रहे थे, उसी समय पैर में सांप ने काट लिया। किसी झाड़फूंक में न पड़कर उन्हें सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें दो बार एंटीस्नेक वेनम दिया लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि मरीज की दिल की धड़कन कम थी। एंटी स्नेक वेनम देने के बाद भी धड़कन नहीं बढ़ रही थी। ऐसी स्थिति में मरीज को वेंटीलेटर की जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें