फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश : झाड़फूंक में हालत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने पर बची किसान की जान

Sun, 23 Aug 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव भूरा में खेत में काम कर रहे किसान जाबिर (35) के पैर की अंगुली में सांप ने डस लिया। परिजन उसे घर लेकर पहुंचे। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान किसी के कहने पर परिजन किसान को झाड़फूंक कराने के लिए ले गए।
विज्ञापन

कई घंटे तक झाड़फूंक कराने के बाद किसान की हालत में सुधार नहीं आया तो परिजन उसे घर ले आए। भतीजे जावेद ने बताया कि जाबिर की शाम चार बजे तबियत खराब होने लगी। उन्हें चक्कर आने और आंखों में भारीपन आदि की समस्या बन गई। इसके बाद शाम सात बजे जाबिर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने एंटीस्नेक वेनम देकर उपचार दिया। इसके बाद उनकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सर्पदंश के बाद पीड़ित को झाड़-फूंक में समय नहीं गंवाना चाहिए। जितना जल्दी हो, उतनी जल्दी पीड़ित को अस्पताल लेकर पहुंचना चाहिए। अस्पताल में सर्पदंश के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम निशुल्क उपलब्ध है। - डॉ. मनोज कुमार अखौरी, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें