फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सरकारी मकान बनवाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे

Sun, 23 Aug 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पीएम आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए 2.80 लाख रुपये दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों से ठगी करने वाले को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोबाइल पर रुपये ट्रांजेक्शन होने का फर्जी मैसेज भेज कर रुपये हड़पता था। आरोपी 405 लोगों से 12 लाख 20 हजार 246 रुपये हड़प चुका हैं।
विज्ञापन

गांव जंधेड़ी निवासी महताब ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई कराते हुए बताया कि नानौता क्षेत्र के भारी दिनदारपुर निवासी सोनू उसके घर आया और उसने पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 2.80 लाख रुपये मिलने का प्रलोभन दिया।
इसके लिए उसने 960 रुपये फाइल चार्ज और पांच हजार रुपये उसे देने को कहा। आरोप है कि सोनू ने उसके मोबाइल पर 2.80 लाख रुपये ट्रांजेक्शन का फर्जी मैसेज भेजा और उससे 5960 रुपये लेकर चला गया।
विज्ञापन

बाद में महताब ने बैंक खाते की जांच की तो उसमें कोई रकम नहीं आई। बताया कि आरोपी ने गांव के ही चार अन्य युवकों से भी इसी तरह ठगी की है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें