फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात और सुबह के समय छाया रहा स्मॉग, एक्यूआई 180 पर पहुंचा

Thu, 07 Nov 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में  झिंझाना रोड पर छाया कोहरा । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को फिर से 180 पर पहुंच गया। मंगलवार को एक्यूआई 162 रहा था। रात में स्मॉग छाया रहने से आंखों में जलन की समस्या बनी। दिन में मौसम साफ रहने के कारण धूप निकली रही।
विज्ञापन

सोमवार को एक्यूआई 182 पर पहुंच गया था। मंगलवार को एक्यूआई 162 रहा। बुधवार को फिर से एक्यूआई 180 पर पहुंच गया। स्मॉग के कारण सड़क पर आने जाने वाले लोगों की आंखों में जलन की समस्या बनी रही। वायु प्रदूषण से बचने के लिए लोग घर में ही रहे। सुबह के समय मौसम साफ होने पर दिनभर चटक धूप निकली रही।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण सांस के रोगियों को ज्यादा परेशानी होती है। इसके साथ ही दिल के मरीजों को भी परेशानी होती है। ऐसे मौसम में इस तरह के मरीजों को घर में ही रहना चाहिए। घर के अंदर ही टहलें और व्यायाम करें। बच्चे और बुजुर्गों के लिए भी घर पर रहना ही बेहतर है। लोगों को घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क लगाना चाहिए। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनना चाहिए। आंखों में जलन हो तो साफ पानी से साफ करना चाहिए।
विज्ञापन



- ऐसे बनता है स्माॅग
आमतौर पर जब ठंडी हवा किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर पहुंचती है तब स्मॉग बनता है। स्मॉग में पानी की बूंदों के साथ धूल और हवा में मौजूद जहरीले तत्व जैसे नाइट्रोजन ऑक्साइड और ऑर्गेनिक कंपाउंड मिलकर नीचे की तरफ ओजोन की गहरी परत बना लेते हैं। इससे दृश्यता बाधित होती है और यह पर्यावरण को भी अस्त-व्यस्त कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें