फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक मेला गुघाल में हुआ फूहड़ नृत्य

विज्ञापन
थानाभवन में मेला गुघाल में आयोजित म्यूजिकल नाइट में डांसर पर नोट उडाता युवक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन (बिजनौर)। धार्मिक आस्था के प्रतीक कस्बे के ऐतिहासिक मेला गुघाल में शुक्रवार रात आयोजित म्यूजिकल नाइट में जमकर फूहड़ नृत्य चला। हैरत की बात यह है कि गन्ना मंत्री ने नगर पंचायत को साफ धार्मिक आयोजन में इस तरह नृत्य न कराने की हिदायत दी थी। इससे खफा गोगा म्हाड़ी समिति ने सीओ के नाम शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मेला ग्राउंड में गोगा जी महाराज म्हाड़ी पर मेला गुघाल का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार रात को नगर पंचायत की ओर से मेला ग्राउंड के समीप स्थित किसान इंटर कॉलेज के मैदान में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग टिकट पर म्यूजिकल नाइट का आनंद लेने के लिए पहुंचे। लेकिन, यहां म्यूजिक के नाम पर फूहड़ नृत्य देखने को मिला। कुछ महिलाएं फूहड़ नृत्य कर रही थी। यह जानकारी जब गोगा म्हाड़ी समिति को लगी तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। म्हाड़ी समिति के पदाधिकारी अमित सैनी ने बताया कि उन्होंने रात के समय ही इस संबंध में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को फोन कर शिकायत की थी, लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को उन्होंने सीओ कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया कि मेला गुघाल हिंदू धर्म का एक पवित्र उत्सव है। लेकिन, इस उत्सव में नगर पंचायत की ओर से फूहड़ता परोसी जा रही है। इससे यहां दूर-दराज से म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने के लिए आने वाले श्रद्घालुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने मामले कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में विनोद कुमार, हिम्मत सिंह, पंकज सैनी, राजेश कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
म्यूजिकल नाइट में हंगामा, मारपीट
थानाभवन। म्यूजिकल नाइट में बिना टिकट शो देखने को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट तक हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

म्यूजिकल नाइट के नाम फूहड़ नृत्य के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा गोगा म्हाड़ी समिति की ओर से भी उनके पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मेघा गुप्ता, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें