फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप कारोबारी की कार से मिली 10 लाख की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलिस ने बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान हरियाणा की तरफ से आ रही कार से 10 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार चालक ने अपने को स्क्रैप कारोबारी बताया, लेकिन रकम से संबंधी दस्तावेज न दिखाने पर पुलिस ने रकम को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना झिंझाना पुलिस बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय हरियाणा के करनाल की तरफ से आई कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें 10 लाख 42 हजार 750 रुपये मिले। झिंझाना थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि कार चालक ने रकम के बारे में बताया कि वह स्क्रैप का कारोबार करता है। उसने अपना नाम आबाद अली निवासी कस्बा पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर बताया। वह करनाल से स्क्रैप बेचकर घर लौट रहा था। थाना प्रभारी के मुताबिक वह रकम से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा पाया, जिसके चलते रकम को कब्जे में ले लिया है। बरामद रकम के बारे में आयकर विभाग को जानकारी दी गई। आयकर विभाग की टीम इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें