फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी टीम के तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कस्बा एलम निवासी भाजपा नेता अश्विन की कार पर फायरिंग के मामले में एसपी ने एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एएसपी की जांच में पुलिसकर्मियों को प्रथम दृष्टया दुर्व्यवहार का दोषी माना गया है।
विज्ञापन

एलम निवासी भाजपा नेता अश्विन कुमार ने आरोप लगाया था कि कांधला में मंगलवार रात एसओजी टीम के तीन पुलिसकर्मियों व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी। गोली लगने से उनका साथी मनीष घायल हो गया था। बाद में पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने लाकर अभद्रता और मारपीट की। उन्होंने सीओ पर भी मारपीट एवं पेट्रोल पंप की लूट में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच एएसपी ओमप्रकाश सिंह कर रहे हैं। मामले में एसपी ने एसओजी के हेड कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार एवं अंशुल कुमार को निलंबित कर दिया है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सभी लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। सीटीसीवी फुटेज और कॉलेज डिटेल चेक की जा रही हैं। जांच में जो भी निष्कर्ष आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद हुए दुर्व्यवहार का प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

------------
एसपी से मिले भाजपा नेता, मंत्री ने दिए निर्देश
शामली। भाजपा नेता अश्विन की कार पर फायरिंग के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर के नेतृत्व में अन्य भाजपा नेता एसपी से मिले और मामले की सही जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष के साथ रामकुमार सहरावत, प्रसन्न चौधरी, पवन तरार आदि मौजूद रहे। उधर, गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी एसपी को पूरे प्रकरण की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें