फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनल में खराबी से छह से अधिक ट्रेनें स्थगित

Thu, 07 Apr 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन का बंद पडा टिकट घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। दिल्ली में पैनल खराब हो जाने से दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर छह से ज्यादा ट्रेन स्थगित हो जाने से पूरे दिन यात्री हलकान रहे।
विज्ञापन


सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने जाने वाली ट्रेनों को कांधला, कासिमपुरखेड़ी, बागपत, खेकड़ा, लोनी में रोकना पड़ा। ट्रेनों की सेवा बदहाल होने पर शामली रोडवेज बस स्टेशन पर सवारियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बुधवार सुबह अचानक दिल्ली में उत्तर रेलवे के सभी पैनल खराब हो जाने से दिल्ली से वेस्ट यूपी, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश राजस्थान जाने वाली ट्रेन सेवा ठप हो गई। सुबह 4.45 बजे सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली 51914 को लोनी में रोकना पड़ा। सुबह 5.40 बजे शामली से 74022 को भी खेकड़ा और सुबह 6.30 बजे 54060 को बागपत रोकना पड़ा। 
विज्ञापन


सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस को कासिमपुर खेड़ी में रोकना पड़ा। वहीं, सुबह 8.50 बजे शामली से दिल्ली जाने वालीपैसेंजर ट्रेन, सुुबह दस बजे शामली से दिल्ली जाने वाली सीएनजी ट्रेन स्थगित करना पड़ा। 

सुबह 10.50 बजे दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली 51910 को शामली में रोकना पड़ा, बाद में इस ट्रेन को दोपहर तीन बजे बाद शामली से दिल्ली के लिए स्थगित कराना पड़ा।

शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रेनों के स्थगित होने की सूचना पर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया था। यात्रियों को लाउडस्पीकर से सूचना देकर अवगत कराया जा रहा था। 
विज्ञापन


उधर, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली में पैनल में तकनीकी गड़बड़ी आने की सूचना ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को शामली से दिल्ली के बीच रेलवे स्टेशनों पर कई कई घंटे रोकना पड़ा है। 

स्थगित होने वाली ट्रेनों की सूची
    रूट        ट्रेन
दिल्ली से शामली        51910
शामली से दिल्ली सीएनजी    740263
सहारनपुर से दिल्ली        74024
सहारनपुर से दिल्ली        51909
सहारनपुर से दिल्ली        74021
शामली से दिल्ली        51911

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें