फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याएं उठाई जाएंगी

Thu, 07 Apr 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल आठ अप्रैल को व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन


बुधवार को सुभाष चौक के निकट स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि गत 13 मार्च को बरेली में हुए प्रांतीय सम्मेलन के दौरान व्यापारियों के हित में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया था। उसी के तहत आठ अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर व्यापारी प्रदर्शन कर सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपेंगे।

बताया कि आठ अप्रैल की सुबह संगठन से जुड़े तमाम व्यापारी शामली में सुभाष चौक पर इकट्ठा होंगे। वहां से कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मीटिंग में संगठन के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, कंवरबीर कांबोज, रवि संगल, लोहरीमल, रमेश विश्वकर्मा, मनोज, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें