फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सडक हादसो में 3 बाइक सवार 6 युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में छह लोग घायल
विज्ञापन

कैराना। दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवार छह युवक घायल हो गए। चार घायलों को गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बुधवार शाम गांव भूरा में ईंट भट्टे के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिंडत हो गई। एक बाइक सवार आवेश तथा नसीम निवासी गांव बराला तथा दूसरी बाइक सवार शुहेब तथा सलमान निवासी गांव भूरा घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दूसरे मामले में हरियाणा के थाना समालखा के गांव जुरास्सी निवासी रॉकी और चांद बाइक द्वारा हरिद्वार जा रहे थे। शामली रोड पर विजय सिंह पथिक कालेज के पास एक कार ने बैक करते समय उनकी बाइक में साइड मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता युवती बरामद
कैराना। मंगलवार को एक गांव निवासी ने एसपी को तहरीर दी कि हरियाणा निवासी उसकी भतीजी और दामाद उसकी बेटी को आठ दिन पहले अपने साथ लेकर गए थे। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। ग्रामीण ने अपनी भतीजी और उसके पति पर बेटी को लापता करने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने बुधवार देर शाम मामले में युवती को हरियाणा के एक गांव से बरामद कर लिया। पुलिस युवती से पूछताछ करके मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें