फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा मुक्त सड़कें नहीं होने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मंडलायुक्त संजय कुमार ने शहर में जाम की जानकारी लेकर जाम से मुक्ति के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए सत्र के गन्ना भुगतान के लिए तेजी से कार्यवाही करें। किसानों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर मंडलायुक्त संजय कुमार ने बिंदुवार समीक्षा की। एनएचआई अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि जनपद शामली में गड्ढों के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत होती है तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसपी विनीत जायसवाल से शामली मे जाम से मुक्ति के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जाम की समस्या जनपद में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिया कि सड़कों पर यातायात चिन्ह सहित अन्य उपाय जनहित में किया जाय। यातायात नियमों के पालन कराए जाने पर नागरिकों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। गन्ने विभाग की ओर से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाने निर्देश दिए। कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में से है। जल्द से जल्द जनपद में कन्या सुमंगला योजना के तहत अधिक से अधिक लाभ दिया जाए। 10 बड़े बकायेदारों को विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ साथ अवैध कालोनियों को ध्वस्तीकरण कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त मोहल्ला पंसारियान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रयोगशाला कक्ष का निरीक्षण व अंतरंग कक्ष मैं जाकर जच्चा बच्चा का हाल जाना। सीएमओ ने कहा कि आरोग्य मेले के माध्यम से लाभ दिए जा रहे हैं सभी जांच की जाती है और सभी सुविधाओं का लाभ मरीजों को दिया जाता है। मंडलायुक्त ने अपना घर अपना आश्रम का निरीक्षण किया। सीएमओ को महीने में एक बार यहां पर मेडिकल कैंप लगाकर उनको स्वास्थ्य सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें