जलालाबाद। गांव हसनपुर लुहारी में एक परिवार के छह सदस्यों को बुखार ने अपनी चपेट मे ले लिया है। इनमें एक सदस्य को प्राइवेट जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उनका शामली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हसनपुर लुहारी में हलवाई का कार्य करने वाले विपिन भटनागर को बुखार आने पर उसने प्राइवेट लैब में जांच कराई तो डेंगू होना बताया गया। वह शामली के एक निजी अस्पताल में तीन दिन से भर्ती है। विपिन समेत तीन भाइयों के परिवार में करीब 15 सदस्य है, जिनमें छह सदस्यों को भी बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। परिजनों को डर है कि कहीं परिवार के अन्य सदस्य भी डेंगू की चपेट में न आ जाए। विपिन का कहना है कि वह ग्राम पंचायत की तरफ से पिछले तीन दिन से घर में एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग कर रहे हैं, अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्राम प्रधान रजिया बेगम का कहना है कि गांव में एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। विपिन के घर पर भी छिड़काव कराया जाएगा।