फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
शामली में आर्दशमंडी पुलिस द्वारा पकडे़ चोरी के आरोपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय गिरोह के सरगना समेत छह चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों द्वारा शामली समेत आसपास के जिलों में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा होने का दावा किया है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात में को वे स्वाट टीम प्रभारी सतपाल सिंह के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वे पुलिस टीम के साथ बनत के निकट किरोड़ी मोड़ पर पहुंचे। वहां पर मुठभेड़ के दौरान छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के नाम हारून, आरिफ निवासी मोहल्ला पठानकोट उर्फ खलकतनगर बड़ौत, सोनू निवासी ग्राम सवाखेड़ी थाना बड़ौत, अनस उर्फ फरारी निवासी उर्दू कालोनी बड़ौत, समीर उर्फ हग्गू निवासी विजयनगर बड़ौत और हारून निवासी माता कालोनी सब्जी मंडी के पीछे बड़ौत जिला बागपत है। उनके कब्जे से चार तमंचे, कारतूस, तीन खोखा कारतूस, दो चाकू, छह मोबाइल, एक कार, एक पिकअप और चोरी किए पांच क्विंटल के बाट माप, चोरी करने के उपकरण वायर कटर, सात पाना, 15 चाबी, 14 मीटर रस्सी और दो लोहे की रॉड बरामद हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह का सरगना आरिफ है। आरिफ ने पूछताछ में बताया कि उसने अब तक गिरोह के साथ शामली, बागपत, बिजनौर, बागपत, सहारनपुर, गाजियाबाद जिलों में चार महीने में 12 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
जनपद शामली में थाना गढ़ीपुख्ता में एक और थाना कांधला में तीन घटनाओं में शामिल होना सामने आया है। इन घटनाओं में चोरों ने टावर से बैटरी, धान (मूंजी), सरिया और गन्ना तोल कांटा से बाट चोरी करने की घटनाएं शामिल है। आरिफ ने बताया कि चोरी किए गए धान को करनाल में बेचा था। इसके अलावा बैटरी व अन्य सामान को मुजफ्फरनगर के खालापार में एक कबाड़ी को बेचना बताया है। पकड़े गए चोर शातिर है, जो पूर्व में मंसूरपुर और बड़ौत से जेल जा चुके हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कबाड़ी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इस तरह से करते थे वारदात
गिरफ्तार चोर गिरोह के सरगना आरिफ ने बताया कि पहले वे कार से रैकी करते थे। उसके बाद रात में कार से रैकी वाले स्थान पर जाकर पूरा काम करने के बाद पिकअप को बुलाकर उसमें माल लोड कर ले जाते थे। अगर कोई इस बीच में रोकने या विरोध की कोशिश करता था तो वे उस पर हथियारों से हमला कर कर भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें