फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटिंग प्लान तैयार, परीक्षा कल से

Wed, 17 Feb 2016 01:06 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बृहस्पतिवार को शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीटिंग प्लान की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राएं अपना रोल नंबर देखने के लिए आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


दोनों पालियों में शुरू होने वाली हाईस्कूल- इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर लिया है। एक कक्ष में दो परीक्षक, चार रिलीवर, तीन परीक्षा संचालक व एक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। सफेद कार्ड से नीली स्याही से कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र तैयार किए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा संचालित करने के उद्देश्य से चार सचल दस्ते तैयार किए गए हैं।

डीआईओएस एमएस सिद्दीकी के नेतृत्व वाले सचल दस्ते में आफताब आलम, कुलदीप मलिक, रितु सैनी, नीतू सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। बीएसए राजदेव सिंह के नेतृत्व वाले सचल दस्ते में बिजेंद्र सिंह, सचिन, शैली, बबीता, तीसरे सचल दस्ते के प्रभारी डॉ. अमित मलिक के साथ मीनू, अनुराधा शर्मा, अनुराग शर्मा को लगाया है।
विज्ञापन


चौथे सचल दस्ते के प्रभारी सुरेशचंद शर्मा वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद को बनाया गया है। इस सचल दस्ते में रामकुमार चौहान, अतुल वर्मा, ममता आदि शिक्षिकाओं को लगाया गया है। सभी सचल दस्ते बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 21 मार्च तक प्रतिदिन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

 डीआईओएस एमएस सिद्दीकी ने बताया कि संस्थागत छात्राओं के सेल्फ सेंटर बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में गैर हाजिर व उपस्थिति परीक्षार्थियों की सूचना प्रतिदिन केंद्र व्यवस्थापक यूपी बोर्ड इलाहाबाद के सचिव को मोबाइल से सूचना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें