फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जीव में परमात्मा का वास

Wed, 17 Feb 2016 01:02 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व्यास स्वामी अरविंद दृष्टा महाराज ने कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


मंगलवार को तीसरे दिन हनुमान धाम पर श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथा व्यास अरविंद दृष्टा जी महाराज ने कहा कि परमात्मा का सभी पर अधिकार है। हर जीव में परमात्मा का वास है, जो मनुष्य उसे भाव पूर्वक पुकारता है, वह उनकी मदद के लिए अवश्य किसी में रूप में आते हैं। शरीर मिथ्या है, आत्मा अमर अजर अविनाशी है। मोह-माया, लोभ अहंकार में मनुष्य फंसा हुआ है। ज्ञान की दृष्टि से जो देखोगे, सभी कुछ प्राप्त हो जाएगा।

राजा बलि के अहंकार को दूर करने के लिए परमात्मा वामन अवतार में आए। धर्म की रक्षा के लिए भरत को राजा बनाकर जंगल में चले गए। रावण का विनाश करके विभीषण को राजा बनाया। इस मौके पर बांके बिहारी लाल की पालकी यात्रा समिति द्वारा कथा व्यास अरविंद दृष्टा जी महाराज को पगड़ी उठाई और स्वागत करके प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन


डॉ. राजीव बंसल, सुधीर सिंघल, दिव्य प्रभाकर, राजकुमार बालियान, अजय गर्ग, अनिल संगल, राजेद्र गुप्ता, घनश्यामदास तायल, नरेंद्र गोयल बलराज मित्तल, सुमन तायल, साधना संगल, मुकेश कुमार एडवोकेट मौजूद रहे। मुख्य यजमान के रूप में डॉ. अनिल बंसल, संदीप कुमार सिंघल, अनिल संगल मौजूद र हे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें