फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइट रिपोर्ट के बाद अब सिविल रिपोर्ट बनवाने के प्रयास तेज

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जाम से निपटने के लिए शहर के अंदर बने रेलवे फाटकों पर अंडरपास निर्माण की गेंद अब पूरी तरह रेलवे के दिल्ली डिविजन के पाले में चली गई है। रेलवे के दिल्ली डिविजन द्वारा ही इसमें अब सिविल रिपोर्ट आदि बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए इस काम में जुटी संस्था भी रेलवे पर दबाव बनाने केे लिए जनसहयोग ले रही है। संस्था के पदाधिकारियों ने आज भी कई जगह जनसंपर्क किया है।
विज्ञापन

जाम की समस्या से निपटने के लिए अग्रवाल मित्र मंडल जून 2018 से शहर के दोनों रेलवे फाटकों पर अंडरपास निर्माण के प्रयास में लगा था। संस्था के पदाधिकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल से भी संस्था के लोग मिले थे। इसी का नतीजा रहा कि रेलवे के दिल्ली डिविजन के निर्देश पर अंडरपास के लिए साइट रिपोर्ट स्थानीय तकनीकी अधिकारियों द्वारा दिल्ली मंडल को भेज दी गई है। अंडरपास की इस मुहिम में लगे अग्रवाल मित्र मंडल के अनुज बंसल आदि ने बताया कि इसमें आगे की प्रक्रिया रेलवे के  दिल्ली मंडल स्तर से होगी। बंसल के अनुसार उनकी इस संबंध में जानकारी की तो पता चला कि इसमें साइट रिपोर्ट के बाद रेलवे की मंडलीय कार्यालय स्तर से ही एक तकनीकी टीम आकर जांच करेगी। देखा जाएगा कि जिस जमीन में अडंर पास बनना है वो जगह इसके लिए उपयुक्त है या नहीं। अंडरपास निर्माण से आसपास की कोई बस्ती या किसी निजी व्यक्ति की जमीन को प्रभावित नहीं हो रही। इसके अलावा भी कई तथ्यों पर जांच होगी। इसके बाद तकनीकी टीम द्वारा अपनी सिविल रिपोर्ट बनाई जाएगी। इस रिपोर्ट को रेलवे के उच्चाधिकारियों केे भेजा जाएगा। इसके बाद भी जांच की कई प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया संभव होगी। ये काम तेजी से हो इसके लिए मित्र मंडल के सदस्य व्यापारियों, उद्यमियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। इन सभी के सहयोग से रेलवे पर दबाव बनाया जाएगा। सांसद, विधायकों से मिलकर रेल मंत्री से मिलकर इस संबंध में वार्ता होगी। बंसल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में इंडस्ट्रीयल एरिया में जाकर उधमियों से बात की है सभी ने अपना पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें