फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर संचालक पर सुविधाएं उपलब्ध न कराने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के एक कोचिंग सेंटर के छात्रों ने संचालक पर वादे के अनुसार शिक्षण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। छात्रों ने पुलिस को तहरीर देकर सेंटर पर जमा कराई गई फीस को वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक को एक सप्ताह में छात्रों को सुविधाएं उपलब्ध कराकर संतुष्ट करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

रविवार को शहर और आसपास के गांवों के शुभम चौहान, अहसान, गौतम, नितिन सहित करीब 20 छात्रों ने शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। छात्रों ने बताया कि एक कोचिंग सेंटर संचालक ने कंपीटिशन कोर्स की कोचिंग के लिए उनसे छह-छह हजार रुपये जमा कराए है। छात्रों के मुताबिक कोचिंग संचालक ने उस समय उन्हें सेंटर पर अच्छी पढ़ाई करने और क्वालीफाइड टीचर, किताबें उपलब्ध कराने समेत अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। साथ ही स्टांप पर यह भी लिखकर दिया था कि अगर पढ़ाई समझ में नहीं आए तो फीस वापस कर दी जाएगी। छात्रों का आरोप है कि एक-दो विषय की पढ़ाई के अलावा अन्य विषयों को यहां नहीं पढ़ाया जा रहा है। छात्रों ने फीस वापस दिलाने की मांग की। छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक को कोतवाली बुलाकर जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि छात्रों की शिकायत पर कोचिंग सेंटर संचालक को बुलाकर जानकारी ली गई। दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद कोचिंग सेंटर संचालक को एक सप्ताह में छात्रों को शिक्षण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराकर संतुष्ट करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें