फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा एसआईटी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा एसआईटी का गठन
विज्ञापन

शामली। पाठक परिवार के हत्याकांड के खुलासे को लेकर बृहस्पतिवार रात को शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल के साथ अजय पाठक के रिश्तेदार और परिजन एसपी से मिले। एसपी ने बताया कि इस केस के लिए एसआईटी का शुक्रवार को गठन किया जाएगा। इसमें कई एक्सपर्ट पुलिस वाले होंगे।
विज्ञापन

शहर में जाम लगाने की घटना के बाद अजय पाठक के साले और अन्य रिश्तेदारों ने एसपी से मिलने की इच्छा जताई थी। रात को विधायक तेजेंद्र निर्वाल के साथ वह लोग और उनके परिजन एसपी विनीत जयसवाल से मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें लग रहा है कि इस घटना में और भी किसी की साजिश है। कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने एसआईटी के गठन की मांग की। एसपी ने बताया कि परिजनों को भरोसा दिया कि पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि इस केस की जांच के लिए एसआईटी का शुक्रवार को गठन किया जाएगा। केस में विवेचक वहीं रहेंगे, बाकी टीम में एक्सपर्ट पुलिस वाले शामिल होंगे। इनमें सर्विलास, विवेचना में एक्सपर्ट को लगाया जाएगा। केस में प्रकाश में आने वाले तमाम बिंदुओं पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें