फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी को गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी

Tue, 29 Sep 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। देवर-भाभी के इश्क की कहानी मौत की दहलीज पर जाकर खत्म हुई। परिजनों के विरोध के बावजूद भाभी से संबंध रखने वाले युवक ने भाभी को गोली मारी, फिर अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वारदात सोमवार सुबह शामली कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बहावड़ी में हुई। बहावड़ी निवासी महेंद्र सिंह का बेटा सुनील (32) अपनी भाभी ललिता पत्नी राजीव उर्फ मिंटू से मोहब्बत करने लगा। ललिता तीन बच्चों की मां थी। इनके अवैध संबंधों का पता परिजनों को लगा तो उन्होंने विरोध किया। तमाम विरोध के बावजूद देवर भाभी ने संबंध नहीं तोड़े।

वहीं, सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिवार के लोगों ने राजीव के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी। परिजन मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला गया तो अंदर बेड पर सुनील और ललिता के खून से लथपथ शव पड़े थे।  
विज्ञापन


सूचना पर शामली कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुनील और ललिता के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की तथा घटनास्थल का जायजा लिया।

इंस्पेक्टर शामली डीपी सिंह ने बताया कि सुनील के उसकी भाभी ललिता से अवैध संबंध थे, जिसका परिवार के लोग विरोध करते थे। इसी के चलते सुनील ने पहले तो ललिता को सिर में गोली मारी, फिर अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

हाथ में तमंचा, जेब में कारतूस
मौके पर पहुंची पुलिस को बेड पर दोनों लाशों के अलावा सुनील के हाथ में तमंचा मिला। साथ ही सुनील की जेब में तीन कारतूस भी थे। इसके अलावा कमरे में अंडों के छिलके, एक सल्फास की गोलियों की शीशी और एक जोड़ी सैंडल पड़ी हुई थीं। सुनील का शरीर आधा बेड पर, तो आधा नीचे था।

10 दिन पूर्व पंचायत भी हुई थी
ग्रामीणों के मुताबिक सुनील और ललिता के अवैध संबंधों को लेकर 10 दिन पूर्व परिवार के लोगों की पंचायत हुई थी। उसमें भी सुनील को भला बुरा कहा गया था। साथ ही समझाया था कि भाभी से संबंध तोड़ ले। इसको लेकर परिवार में कलह भी रहती थी। सुनील प्राइवेट बस पर कंडक्टर की नौकरी करता था।

मासूम के मुंह पर खून के छींटे
ललिता मेरठ के सरधना की रहने वाली थी। राजीव उर्फ मिंटू के साथ पांच साल पूर्व उसकी शादी हुई। ललिता ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें से डेढ़ साल के बच्चे को साथ लेकर रविवार रात ललिता कमरे में जाकर सो गई थी। सोमवार सुबह जब वारदात का पता लगा, तो बच्चा रोता बिलखता मिला। उसके चेहरे पर खून के छींटे भी लगे हुए थे। इसे देखकर हर ग्रामीण का दिल कांप उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें