फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिप अर्थमैटिक जीनियस कंटेस्ट में उमंग-अनय ने चैंपियन ट्राफी कब्जाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सिप अर्थमेटिक जीनियर कांटेस्ट में शामली के छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कक्षा दो से सेंट फ्रांसिस स्कूल के उमंग पांडेय ने और कक्षा चार से अनय गर्ग ने पहला स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सिप जीनियस एकेडमी शामली की डायरेक्टर मृदुला जैन ने बताया कि सिप अर्थमेटिक जीनियर कांटेस्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता दिल्ली में आठ दिसंबर को आयोजित हुई। इसमें कक्षा दो, तीन और चार के विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें दो राउंड पूरे करने वाले छात्रों ने प्रतिभाग किया। तीसरे राउंड की प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 100 से अधिक स्कूलों के राउंड दो में टॉप एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में संत फ्रांसिस स्कूल के कक्षा दो से छात्र उमंग पांडेय ने पहला स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्राफी और नगद पुरस्कार प्राप्त किया।
उमंग पांडेय शामली में पूर्व एसपी अजय कुमार पांडे के पुत्र है। कक्षा चार से सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र अनय गर्ग पुत्र अभिषेक गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा कर नगद पुरस्कार प्राप्त किया। सिप जीनियस एकेडमी शामली की डायरेक्टर डा. मृदुला जैन ने बताया कि उत्तर भारत से विजय प्राप्त कर 22 दिसंबर को चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर भारत के 600 से अधिक स्कूलों के छात्र सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें