फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धरती पर पाप बढ़ते हैं, तो भगवान लेते हैं अवतार’

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला कश्यपपुरी में श्री राम कथा का पाठ करते कथा वाचक राकेश उपाध्याय। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला पूर्वी कश्यपपुरी में डॉ. श्रीनिवास बागड़ी के आवास पर चल रही श्रीराम कथा में कथावाचक महाराज राकेश उपाध्याय ने प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। बताया कि क्यों उन्होंने इस धरा पर अवतार लिया। कहा कि इसका मूल कारण है भक्ति प्रेम मन की सात्विक पुकार है। तुलसीदास ने कहा कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ेगा भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पाप का अंत कर राक्षसों का वध कर सत्य की स्थापना करते रहेंगे। इसलिए मनुष्य को अपने कर्मों को अच्छा करना चाहिए। हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

कथा में आए सभी श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर मास्टर नरेश सैनी, मगंता कश्यप, अंकुश चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, संजय सभासद, मुकेश, कुलदीप, मास्टर राजवीर, चरण सिंह सैनी, अशोक बागड़ी, पंकज गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें