फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चांदी के दाम घटे, खरीदारी बढ़ी

Sat, 31 Oct 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के नेहरू माकेँट में चांदी के गहने देखती महिलाएं। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
शामली। चांदी की कीमतों में आई गिरावट बाद से खरीदारी बढ़ी है। पहले 2.40 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंचे चांदी के भाव अब घटकर करीब 1.80 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। कीमतों में गिरावट के चलते महिलाएं चांदी की पायल, चेन और अन्य आभूषण खरीदने में रुचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से चांदी के भाव में काफी उछाल चल रहा था, जिसके चलते ज्वेलरी का बाजार थोड़ा ठंडा चल रहा था। शुक्रवार को बाजार में खरीदारी करने पहुंची नेहा अग्रवाल ने बताया कि काफी समय से चांदी के दाम कम होने का इंतजार कर रही थीं। कीमतों में गिरावट आने से अब खरीदारी करना कुछ आसान हुआ है।
ऋतु शर्मा ने कहा कि चांदी के भाव काफी बढ़ जाने के कारण खरीदारी टालनी पड़ रही थी। अब दाम कम हुए हैं तो परिवार के लिए पायल और अन्य आभूषण खरीदने का मन बनाया है।
विज्ञापन

पूजा गर्ग ने बताया कि चांदी के दाम में इतनी गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है। उनके परिवार में कुछ समय बाद शादी है। इसलिए वह खरीदारी कर रही है।
सर्राफा कारोबारी रोहित ने बताया कि चांदी के भाव में गिरावट के बाद ग्राहक बाजार में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। महिलाओं की ओर से पायल, बिछुए और चांदी के सिक्कों की मांग की जा रही है। वहीं कारोबारी पवन सिंघल ने बताया कि कीमतें कम होने से ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें