फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रजत पदक विजेता शोएब का किया स्वागत

विज्ञापन
निशानेबाज शोएब मलिक पदक के साथ। स्रोत क्लब
विज्ञापन
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के निशानेबाज शोएब मलिक ने जौनपुर में आयोजित प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि जौनपुर में 12 से 15 अप्रैल तक 24वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें क्लब के निशानेबाज शोएब मलिक निवासी कांधला ने प्रतिभाग किया और एयर रायफल जूनियर मेन आईएसएसएफ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। उन्होंने बताया चैंपियनशिप में प्रदेश से लगभग दो हजार निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। क्लब पहुंचने पर विजेता निशानेबाज का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्वजीत सिंह,वर्धमान, कुणाल मलिक, शुभ पंवार, सुनील, मीरहसन आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें