सीएचसी शामली में नई एंबुलेंस को रवाना करते चिकित्साधीक्षक। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
शामली। शासन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को चार और नई एंबुलेंस मिली हैं। एक महीने में अब तक 13 नई एंबुलेंस मिल चुकी हैं। ये सभी एंबुलेंस पुरानी हो चुकी एंबुलेंस के स्थान पर मिली है। सीएचसी पर चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। जिले में शासन की तरफ से इमरजेंसी सेवा के लिए चल रही ज्यादातर एंबुलेंस पुरानी हो चुकी थी। शासन ने इनके स्थान पर नई एंबुलेंस भेजी है। बृहस्पतिवार को चार और नई एंबुलेंस जिले में पहुंची। सीएचसी शामली पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्साधीक्षक दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर 108 व 102 की दो-दो एंबुलेंस को रवाना किया। इस अवसर पर एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी, हनीफ, हॉस्पिटल स्टाफ मंडल प्रभारी जयविंद्र जसोया, विकास कुमार, ऐश्वर्य, वीरेंद्र, आलम, प्रवीण, दीपा, रुद्र प्रताप, सतीश, मुकेश, आकाश आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर ललित मोहन जोशी ने बताया कि इससे पहले शासन से नौ नई एंबुलेंस मिल चुकी हैं। संवाद