फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गोला फेंक में सिद्धार्थ, लंबीकूद स्पर्धा में हिमांशु ने बाजी मारी

विज्ञापन
शामली के उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाती दिव्यांग महिला ​खिल
विज्ञापन
शामली। शहर के उधम सिंह स्टेडियम में सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स मंडल स्तरीय ट्रायल हुआ। ट्रायल में जनपद के 125 दिव्यांगों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। गोला फेंक में सिद्धार्थ और लंबीकूद में हिमांशु ने बाजी मारी। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी अगले माह शामली में होने वाली राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन सहारनपुर मंडल कोऑर्डिनेटर जबर सिंह खैवाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी होली चाइल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी शामली में 6 व 7 अप्रैल को प्रतिभा करेंगे। दिव्यांग सशक्तिकरण जिला अधिकारी अंशुल चौहान व स्पेशल एजुकेटर कांधला योगेश कुमार द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। गोला फेंक में सिद्धार्थ प्रथम, आशिक द्वितीय, दिलशाद प्रथम, अंकित द्वितीय, अतीत तृतीया रहा।
राधिका प्रथम, रानी द्वितीय रही। लंबीकूद में हिमांशु प्रथम, अबूजर द्वितीय, रजत तृतीया रहा। 400 मीटर दौड़ में साकिब प्रथम, हिमांशु द्वितीय, शिवम तृतीया रहा। चिराग प्रथम, रजत द्वितीय रहा। 200 मीटर में मोइन खान प्रथम, सलमान द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में नेहा प्रथम, शालू द्वितीय रही। 400 मीटर में रानी प्रथम, राधिका द्वितीय, बुशरा तृतीया रही। चक्का फेंक में राजन प्रथम, दिलशाद द्वितीय व आदेश तृतीया रहा। इस अवसर पर योगेश कुमार, अखिलेश मौर्या, मनोज कुमार, दीपचंद चौधरी, अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव, चंद्रवीर सिंह, अजय कुमार, कोच अंकित कुमार, सुशील कुमार, पुनीत कुमार रहे।न

शामली के उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाती दिव्यांग महिला खिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें