शामली। भाकियू टिकैत गुट छोड़ने वाले कालेंद्र मलिक भाकियू अराजनैतिक में शामिल हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह ने मलिक को संगठन का जिलाध्यक्ष बना दिया है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत सिंह को सहारनपुर मंडल का महासचिव की जिम्मेदारी सौंंपी गई है।
भाजू कट से लेकर शामली कलक्ट्रेट तक भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की पद यात्रा के दौरान भाकियू नेता कपिल खाटियान और आशीष कुमार के साथ कालेंद्र मलिक के बीच कहासुनी हो गई थी। भाकियू हाईकमान ने भाकियू की ग्राम इकाई से लेकर प्रदेश इकाई तक कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। बाद में भाकियू टिकैत गुट को छोड़कर भाकियू अराजनैतिक में कालेंद्र मलिक और बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह शामिल हो गए थे।