फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कभी रूठना ना मुझसे तू श्याम सांवरे...

Sun, 10 May 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना में श्री खाटू श्याम महोत्सव में सजा दरबार । संवाद
विज्ञापन
ऊन। कस्बे के डीएवी कॉलेज में श्री श्याम लखदातार सेवा समिति के वार्षिकोत्सव पर भव्य खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में कभी रूठना ना मुझसे तू श्याम सांवरे... भजन पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। बाबा श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाबा खाटू श्याम का अलौकिक शृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, मनीष चौहान और वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना कुलदीप पिलानिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जागरण में भजन गायक सचिन ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने मेरा दरबार सजा है खाटू में, श्याम तेरे भक्तों पे करम बना रहे और आओ श्याम प्यारे आओ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, डॉ. तरुण, सुशील गर्ग, आदेश अरोरा, अनुज गर्ग, भास्कर चौधरी, दिनेश गोयल, अहम मित्तल, सुबोध मित्तल सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

झिंझाना में श्री खाटू श्याम महोत्सव में सजा दरबार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें