फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा मोक्ष दायिनी : राधिका

विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव आमवाली में कथा करती कथावाचिका राधिका जी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना। कथा वाचक बहन रधिका ने श्रद्धालुओं को शिव विवाह और श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुनाकर भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा पाप नाशिनी, गंगा के समान पवित्र और मोक्ष दायिनी है। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के सारे कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आमवाली गांव में श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा वाचक बहन राधिका ने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव अयोध्या में जश्न का माहौल था। अयोध्यावासी खुशी से फूले नही समाए। तीनों रानियां राम के जन्म को लेकर खुश थी। श्रीराम ब्रह्म के स्वरूप थे। धर्म की रक्षा के लिए श्रीराम का जन्म हुआ। कथा व्यास कहती है कि श्री राम कथा पाप नाशिनी और मोक्ष दायिनी है, इस कथा के श्रवण करने से जीव से सारे पाप समाप्त होते है। श्रीराम कथा को पहले भगवान शिव ने माता पार्वती को सुनाया था। इस मौके पर नितिन चौधरी, सतवीर, विरेंद्र तोमर, उदयवीर, मोनू, अर्जुन, मोहर सिंह, विक्रम सिंह, सतेंद्र ढाका, मदन आदि रहे।

झिंझाना क्षेत्र के गांव आमवाली में कथा सुनती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें