शामली। मेपल्स एकेडमी में वार्षिक खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ और रिले रेस में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
बुधवार को मेपल्स एकेडमी में चौथे वार्षिक खेलकूद महोत्सव का मुख्य अतिथि सीडीओ वीके सिंह और विधायक पंकज मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद सरस्वती वंदना पेश की गई। एकेडमी के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। जिसके बाद मशाल प्रज्ज्वलित की गई और छात्र-छात्राओं को सद्भावना के साथ खेलने का संकल्प दिलाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर भी प्रस्तुति दी।
इसके बाद खिलाड़ियों के बीच दौड़ प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में भगत हाउस के अनिकेत प्रथम, पटेल हाउस से दुष्यंत द्वितीय तथा नेहरू हाउस से शावेज तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में आजाद हाउस से ईशा तोमर प्रथम, पटेल हाउस से स्वाभिमान द्वितीय तथा भगत हाउस से अंजलि तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अलावा रिले रेस में आजाद हाउस से नासिर, हिमांशु, हर्ष, रितिक प्रथम, नेहरू हाउस से शवेज, कार्तिक, कुलबीर, विशाल द्वितीय तथा भगत हाउस से अनिकेत, आमिर, आकाश और विक्रांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह, घनश्याम दास गर्ग, जयंतर पाल, मुके श संगल, विपिन संगल, सोनम संगल, ममता शर्मा, सुभाष चंद रहे।