फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौ. चरण सिंह की जयंती पर हवन किया

Thu, 24 Dec 2015 12:45 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर जगह- जगह हवन, यज्ञ और गोष्ठी आयोजित करके उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के पास बसपा नेता प्रसन्न चौधरी के कार्यालय पर चौ. चरण सिंह की 113वीं जयंती पर हवन- पूजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चौ. साहब ने पूरे जिंदगी जातपात को तोड़ने का काम किया। मौके पर बाबूराम पंवार, महीपाल सिंह नैन, विलायत खां, जावेद खा, विरेंद्र शास्त्री, चौपसिंह, अशोक चौधरी, राजबहादुर, दुष्यंत, सतेंद्र जावला, ललित चौधरी मौजूद रहे।

गन्ना समिति कार्यालय में चौ. चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया। इस मौके पर गोष्ठी हुई। जिसमें चौ. चरण सिंह के बताए गए सिद्धांतो पर चलने पर आह्वान किया। पूर्व विधायक बाबू सिंह, बत्तीसा खाप के बाबा चौधरी सूरजमल, प. उप्र रालोद के महासचिव अशरफ अली, योगेंद्र चेयरमेन, रालोद महिला प्रदेश महासचिव सुमन बालियान, गन्ना समिति के चेयरमैन पति विनोद मलिक, सरोज मलिक, सुनील मलिक, डाॅ. मुबारिक अली, सनोज चौधरी, मंगल सिंह पंवार, सतवीर मूछ, देवराज पहलवान, देवानंद गौड़, विनोद निर्वाल, सोहनपाल कसेरवा रजनीश कोरी, योगेंद्र, विकास धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन


धीमानपुरा रेलवे फाटक व गुरुद्वारा के सामने चौधरी चरणसिंह पार्क पर चौ. साहब की प्रतिमा के समक्ष हवन-यज्ञ एवं गोष्ठी आयोजित की गई। यज्ञ पुरोहित डाॅ. ब्रजपाल मलिक ने संपन्न कराया। चौ. चरण सिंह संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट मुख्य यजमान के रूप में मौजूद  रहे। सतपाल पहलवान, बाबूराम पंवार, रणधीर सिंह, अमित बेनीवाल, राजवीर विद्रोही, भाकियू भानु गुट के अनिल मलिक, भूपेंद्र मलिक, लाखन सिंह, इंद्रपाल सिंह, शीशपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, एडीओ चंद्रपाल, कृष्णपाल सिंह, सन्नी निर्वाल, अमित चिंटा, रामकुमार, मौजूद रहे।

सपा जिला कार्यालय में चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर गोष्ठी हुई। सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप, विजय मलिक, राशिद पहलवान, सपा जिला व्यापार सभा के अध्यक्ष महेश बंसल, अंशु शर्मा, विलायत खां, कालू कुरैशी, सुभाष कश्यप, कुलदीप, सत्यव्रत मलिक, जबर, तेजपाल, रामकिशोर, वीरेंद्र धीमान, सुरेश मौजूद रहे। गुड़ मंडी  में ओमवीर सिंह के आवास पर हवन-यज्ञ किया। सपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कुलदीप पंवार, देशपाल सिंह, ओमवीर पटवारी, राजप्रकाश दहिया मौजूद रहे।

ग्राम भनेड़ा जट में महर्षि कश्यप शिक्षा प्रसार समिति के तत्वावधान में किसान मजदूर संगोष्ठी आयोजित की। नीटू कुमार कश्यप अरविंद कुमार, रोहताश कश्यप, हरवीर सिंह, सुशील कुमार ने चौधरी साहब के जीवन से प्ररेणा लेने का आह्वान किया। ग्राम लांक के आर्य समाज मदिर में चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में यज्ञ आयोजित किया गया। अध्यक्षता डाक्टर कृष्ण पाल आर्य ने की। यजमान के रूप में राजेंद्र आर्य रहे। ग्राम प्रधान बाबू मलिक, जगपाल, सूबेदार विजयपाल, मांगेराम, अर्जुन, रविंद्र  आदि ने भाग लिया।

 उधर, शामली के लांसर्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. नरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी शिक्षकों व बच्चों ने चौधरी चरण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मौके पर अरविंद गुप्ता, संगीता चौधरी, सत्यपाल सिंह, बनिता खैवाल आदि रहे।

चौ. साहब के जीवन से प्रेरणा लें
शामली। युवा कांग्रेस के शामली विधान सभा के अध्यक्ष दीपक सैनी के मोहल्ला लाजपत राय में चरण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुए। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ी।

 मौके पर दीपक सैनी, निन्ना अंसारी, धर्मेंद्र कांबोज, पुनीत शर्मा, अनुज आमिर, हारून अंसारी, रविंद्र चौधरी, कुलदीप, राजकुमार सैनी, सतेंद्र, महेंद्र, सुशील शर्मा, जयभगवान शर्मा, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह पाल ने सपा जिला कार्यालय में चौ. चरण सिंह की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। चौ. साहब के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। राहुल, पंकज, संदीप, गौरव, नरेश, विवेक, राजेश प्रमोद, देेवेंद्र, संजय मौजूद रहे।

चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कांधला। जाट सेवा समिति के तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
बुधवार को कस्बा में दिल्ली बस स्टैंड स्थित चौ.चरण सिंह की प्रतिमा को फूलों से सजाया गया। जाट सेवा समिति के तत्वावधान में पूर्व जिपं अध्यक्ष तरसपाल मलिक, रालोद प्रदेश महासचिव सतबीर पंवार,  पूर्व विधायक रतनपाल पंवार, बिजेंद्र भारसी, ऋषिपाल सिंह, गुड्डू मलिक, डाक्टर अनुज मलिक सहित सैकड़ों लोगों ने किसान मसीहा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्वी यमुना नहर स्थित जाट भवन में हवन में चौ. चरण सिंह की याद में आहुति दी गई। तत्पश्चात गोष्ठी रागिनी कम्पीटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें अमित दोघट सहित अन्य रागिनी गायकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर देश भक्ति व किसान संस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। तरसपाल मलिक, रतनपाल पंवार, सतबीर पंवार सहित लोगों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान तरसपाल मलिक ने जाट भवन को पांच बेड व पांच बिस्तर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व 21 कुर्सी सतबीर पंवार के द्वारा दी गई। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य रामनिवास और अध्यक्षता पूर्व विधायक रतनपाल पंवार के द्वारा की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें