फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट नजारत कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंकित कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

अंकित कुमार गत नवंबर 2021 से लेकर तीन फरवरी माह 2022 तक निरंतर कार्यालय से बिना बताए अनुपस्थित रहा। इससे पूर्व भी वह बिना बताए कई बार अनुपस्थित रह चुका है। कार्यालय आता है तो 12 बजे आकर 4 बजे बिना बताए कार्यालय से चला जाता है। सहारनपुर व मुजफ्फरनगर की शासकीय डाक लेकर भेजा गया तो भी समय से डाक वितरण नहीं किया। कई दिन तक कार्यालय से गैरहाजिर रहने के दौरान मोबाइल भी बंद रखा गया। इससे पूर्व अनुपस्थित रहने पर उसके द्वारा 331 दिन का चिकित्सा अवकाश उपलब्ध कराया गया। मेडिकल बोर्ड की संस्तुति के बाद डीएम ने स्वीकृत करते हुए 29 अक्तूबर 2021 में वेतन आहरण की अनुमति प्रदान की। वेतन आहरण की स्वीकृति की सूचना मिलने पर वह फिर से कार्यालय से बिना बताए अनुपस्थित हो गया। ऑफिस आया तो सिर्फ आहरण करने की बात कहकर कार्यालय से बिना बताए चला गया। वर्तमान में भी वह बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित चल रहा है। इसे शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता। तीन दिन के भीतर उसे लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना होगा। उत्तर न मिलने की दशा में उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें