शामली। सर्व खाप स्वरूप समिति की बैठक में शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची रोकने के लिए जम्मू काश्मीर सरकार के विधेयक बनाए जाने का समर्थन किया गया है। वक्ताओं ने बेटी बचाओ बेेटी पढ़ाओ को समझाने पर जोर दिया गया।
सोमवार को माजरा रोड पर सर्व खाप स्वरूप समिति की बैठक महासचिव बाबूराम पंवार के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें सामाजिक बुराइयों को चिह्नित करके उसे समाप्त किया जा सकता है। ओमप्रकाश मलिक ने सामाजिक बुराई खत्म करने के लिए आज समाज को आवश्यकता है। विवाह-शादियो में फिजूलखर्ची की जा रही है। इस बुराई को आज समाप्त करने की आवश्यकता है।
उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को खापों की जानकारी देकर चलाए जाने पर जोर दिया। बैठक में समिति के महासचिव बाबूराम पंवार ने जम्मू काश्मीर में सामाजिक बुराई, शादियों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए विधेयक बनाए जाने का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश समेत दूसरे प्रांतों में बनाए जाने की मांग की है। शादी-विवाह में गोद भराई, अंगूठी पहनाना, सगाई, लगन के समारोह को सीमित किए जाने, मेवे मिठाई, रिपेस्शन व प्रीतीभोज सीमित करने के सुझाव दिए गए।