फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गेहूं खरीद केंद्र पर मिली घटताैली, केंद्र प्रभारी निलंबित

Sun, 24 May 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन (शामली)। बीपैक्स समिति ऊन पर संचालित एफसीआई के गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों ने गेहूं खरीद में घटतौली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। किसानों की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर हुई जांच में प्रति बोरा एक किलो से ढाई किलो तक अधिक गेहूं पाया गया। मामले में केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

ऊन निवासी अंकित पुत्र नरेश पाल ने आरोप लगाया कि केंद्र पर किसानों के गेहूं की खरीद में लगातार घटतौली की जा रही है। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत के बाद डीएम आलोक यादव ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा और बाट-माप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश द्विवेदी को मौके पर जांच के लिए भेजा।
जांच के दौरान केंद्र पर तोले गए करीब 30 बोरों की दोबारा जांच की गई। इनमें प्रत्येक बोरे में 51 किलो से लेकर 53.50 किलोग्राम तक गेहूं पाया गया। अधिकारियों के अनुसार किसानों से करीब दो प्रतिशत तक घटतौली की जा रही थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंकित ने बताया कि वह धर्मकांटे पर अपनी ट्रॉली तौलवाकर लाया था, लेकिन केंद्र पर तौल के बाद उसका करीब 4.80 क्विंटल गेहूं कम हो गया। वहीं किसान विशु पुत्र ललित 56.20 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचा था, जो केंद्र पर तौल के बाद 54 क्विंटल दर्ज किया गया।
किसानों ने केंद्र प्रभारी पर गेहूं बेचने और घटतौली कर समिति परिसर के पीछे बने आवास में गेहूं रखने का भी आरोप लगाया। जांच के दौरान आवास में करीब 33 बोरे गेहूं और आटे के कट्टे मिले। केंद्र प्रभारी इरफान ने कहा कि समिति में तैनात अकाउंटेंट जहीर ठेके पर खेती करता है और यह गेहूं उसी का है। हालांकि जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने सरकारी बोरे मिलने पर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
मौके पर एआर कोऑपरेटिव शुभम मलिक और तहसीलदार ललिता चौधरी भी पहुंचीं। एआर कोऑपरेटिव शुभम मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया गड़बड़ी पाए जाने पर केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें