फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बच्चों को पानी व तरल पदार्थ ज्यादा पिलाएं

विज्ञापन
हेलो डॉक्टर: डॉ. अशोक कुमार। संवाद
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में शनिवार को फोन पर घर बैठे बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया गया।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार दोपहर एक बजे से दो बजे तक कार्यालय में मौजूद रहें। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि भीषण गर्मी व लू में बच्चों को धूप से बचाएं और पानी व तरल पदार्थ ज्यादा पिलाएं। रात का रखा हुआ बासी भोजन, मसालेदार, जंकफूड और फास्टफूड न खिलाएं।
सवाल : गर्मी और धूप से बच्चाें का बचाव के लिए क्या करना चाहिए। (रामपाल सिंह, सोंटा रसूलपुर)
जवाब : धूप में बच्चों को बाहर न भेजे। बासी भोजन, चटपटी मसालेदार खाना खाने से परहेज रखें।
सवाल : मेरी उम्र 60 वर्ष है। गले में खराश की समस्या बनी है। (ईश्वर दयाल कंसल, कांधला)
जवाब : सुबह-शाम डिस्प्रिन की दो गोली पानी में डालकर सुबह-शाम गरारे करें। जिला अस्पताल में आकर दिखाएं।
सवाल : मेरी 14 माह की बेटी पानी बहुत कम पीती है। (शुभम, बाबरी)
जवाब : घर पर बनी खिचड़ी, दलिया आदि खिलाएं। हर आधा घंटे में जितना पी सके, उतना ही पानी पिलाए। धूप में बिल्कुल न ले जाए।
सवाल : मेरा साढ़े चार वर्ष का बच्चा है, उसका गला खराब रहता है। (पिंटू, बुटराड़ा) जवाब :फ्रिज का पानी, बाहर से बिकने वाली आइसक्रीम, जंक फूड व फास्टफूड न खिलाए। जिला अस्पताल में आकर दिखा दे।
विज्ञापन

सवाल : मेरी आठ साल की बच्ची के पेट में दर्द रहता है। (सुनील कुमार, बाबरी)
जवाब : खानपान में ध्यान रखे। रात का बासी, तला-भूना खाद्य पदार्थ से परहेज रखे।
सवाल : मेरे पांच साल के बच्चे को हल्का बुखार रहता है। (संजय शर्मा, झिंझाना) जवाब : क्रॉसिन दवाई साढ़े सात एमएल दिन में तीन बार दी जा सकती है। फिर भी बुखार रहता है तो अस्पताल में आकर दिखा दे।
सवाल : गर्मी के मौसम में किन-किन फलों का सेवन करना चाहिए। (मोहित शर्मा, भनेड़ा)
जवाब : गर्मी में खरबूजा, तरबूज, खीरा, ककड़ी, बेल आदि फलों का सेवन करें। इन फलों को खाने के बाद 15 मिनट तक पानी न पीये।
सवाल : मेरी उम्र 60 वर्ष है, कपड़े का काम है। झुकने पर कमर में दर्द रहता है और सांस फूलती है।(इंद्रपाल, कैराना) जवाब : इस समस्या के लिए जिला अस्पताल में आकर फिजिशियन को दिखाएं और उनके परामर्श से उपचार कराएं।
सवाल : मेरा बेटा सात वर्ष का है, उसे भूख कम लगती है और जी मिचलाता है। (रोबिन, शामली) जवाब : ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाए। धूप से बचाव करें। तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
सवाल : मेरा 10 साल के बेटे की जांच कराने पर रक्त की कमी बताई गई। (यशपाल, थानाभवन) जवाब : पेट में कीड़े हो सकते हैं। इसके लिए आहार में आयरनयुक्त खाद्य पदार्थ ज्यादा ले। जिला अस्पताल में आयरन और पेट में कीड़े मारने की दवा निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन

सवाल : मुझे पीलिया की समस्या रहती है। इसके लिए क्या करें (दीपक कुमार, ऊन)
जवाब : जिला अस्पताल में आकर दिखाएं। पीलिया की जांच व दवा निशुल्क सुविधा उपलब्ध है।
सवाल : मेरे बेटे की उम्र 11 वर्ष है, उसे बार-बार बुखार आता है। दवा लेने से आराम हो जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर बुखार हो जाता है। (सलमा, झिंझाना) जवाब : रक्त की जांच करानी पड़ेगी। जिला अस्पताल में बुखार व अन्य जांच की सुविधा निशुल्क है। एक बार अस्पताल में आकर दिखा दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें