ामली में साप्ताहिक बंदी के बाद भी दुकानो पर लगी भीड
- फोटो : SHAMLI
शामली। साप्ताहिक बंदी का शहर में रविवार को व्यापक असर नजर आया। डीएम के निर्देश पर श्रम विभाग ने बाजार में चेकिंग अभियान चलाया और दुकानें खुलीं मिलने पर चालान काटे गए।
होली के त्योहार पर जिला प्रशासन ने साप्ताहिक बंदी में व्यापारियों को छूट प्रदान की थी, लेकिन पिछले रविवार को भी दुकानदारों ने दुकानें खोलकर साप्ताहिक बंद को बेअसर साबित कर दिया। जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए डीएम ने शहर के बाजार में साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देेश दिए। रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन ज्यादातर दुकानें खुली थीं। जहां पर कोविड गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा था। सुबह से ही श्रम विभाग की टीम बाजार में चेकिंग के लिए पहुंच गई।
टीम को देखते ही दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। सुभाष चौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, नेहरू मार्केट, अस्पताल रोड, मिल रोड, रेलवे रोड, धीमानपुरा, भिक्की मोड़, माजरा रोड आदि बाजारों में भ्रमण किया तथा दुकानें खुलीं मिलने पर चालान किए।
ामली में साप्ताहिक बंदी के बाद भी दुकानो पर लगी भीड- फोटो : SHAMLI