फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ, स्टेनो और कर्मचारी भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। रविवार को मुख्य विकास अधिकारी सहित 18 व्यक्ति और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें विकास भवन कार्यालय के स्टेनो सहित दो कर्मचारी भी शामिल हैं। डीएम ने विकास भवन कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा झिंझाना के थाना प्रभारी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके सैंपल की एंटीजन किट से जांच की गई थी। इनके अलावा विकास भवन कार्यालय के स्टेनो और एक अन्य कर्मी भी एंटीजन किट से जांच में कोरोना संक्रमित मिले। डीएम जसजीत कौर ने विकास भवन कार्यालय को अगले 48 घंटे के लिए बंद रखने और सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए हैं।
इनके अलावा शामली के मंडी मार्शगंज, कमला कालोनी, विवेक विहार, टंकी कालोनी, माजरा रोड, शांति नगर, सीबी गुप्ता कालोनी और टंकी रोड पर एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। कस्बा थानाभवन के शाहलाला चौक में एक, जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज में तीन, गांव दरगाहपुर, काबड़ौत, पावटी कलां में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

इसके अलावा झिंझाना थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह कोरोना पाजिटिव पाए गए। उन्होंने शनिवार को सीएचसी ऊन में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। रविवार को उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। डीएम ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना के 18 नए केस मिले हैं। कोरोना के 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 223 हो गई है।
सीएचसी में एक घंटा बाधित हुआ टीकाकरण
शामली। सीएचसी शामली में महिला स्वास्थ्य कर्मी की एंटीजन किट से जांच में कोरोना के लक्षण पाए गए। कोरोना की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य कर्मी का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए मेरठ भेजा गया है। महिला स्वास्थ्य कर्मी में कोरोना के लक्षण मिलने पर टीकाकरण परिसर को सैनिटाइज कराया गया, जिसके चलते करीब एक घंटे कोरोनारोधी टीकाकरण बाधित रहा। उधर, टीकाकरण में लोगों की भीड़ को देखते हुए सीएचसी में टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे सोशल डिस्टेंस के साथ टीकाकरण होने के साथ ही व्यवस्था भी बनी रहेगी।
जांच के लिए 108 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सीएचसी व कस्बे की सत्यम कालोनी में कुल 108 लोगों की कोरोना जांच की। इस दौरान 54 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई। जिसमें 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे होम आइसोलेट कर दिया गया। 51 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें