फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने चीन निर्मित राखियों से किया परहेज

विज्ञापन
शामली में दुकानो पर सजी राखियां - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दुकानदारों ने चीन निर्मित राखियों से किया परहेज
विज्ञापन

शामली। कोरोना वायरस के चलते रक्षाबंधन के त्योहार पर राखियों का बाजार मंदा पड़ा है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार पचास फीसदी राखियों की बिक्री पर असर पड़ा है। दुकानदारों ने चीनी निर्मित राखियों से परहेज किया है। गुजरात, मुंबई, कोलकता में बनी स्वेदशी राखियां बाजार में है। भैया-भाभियों को बांधे जाने वाली लुंबा राखियां महंगी और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
तीन अगस्त को रक्षाबंधन है। त्योहार के छह दिन शेष बचे हैं। शहर के बड़ाबाजार, गांधी चौक, नगर पालिका रोड, कबाड़ी बाजार, नया बाजार, धीमानपुरा, माजरा रोड, हनुमान रोड सहित राखियों के स्टाल लग गए हैं। गुजरात, मुंबई, कोलकाता में बनी स्वेदशी राखियां जैसे भैया और भाभियों को उपहार स्वरूप दिए जाने वाली लुंबा राखी सेट, बच्चों की लाइट वाली, संगीत वाली, रुद्राक्ष, साईं, माखन चोर, गणेश जी, साधारण धागे वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी है। पांच रुपये से लेकर पचास रुपये तक साधारण राखियां और 150 रुपये से लेकर 200 रुपये तक महंगा राखियां बाजार में उपलब्ध है। बाजारों में राखियां खरीदने के लिए अपेक्षा से कम ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गांधी चौक पर राखी के स्टाल के मालिक नीरज तायल ने बताया कि इस बार बाजार में दुकानदारों ने चीनी निर्मित राखियों से परहेज किया है। ननद की ओर से भाभियों को बांधे जाने वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। साधारण राखियों की बाजार में ज्यादा मांग हो रही है। उनके यहां दो रुपये से लेकर एक सौ रुपये तक महंगी राखियां है। 50 रुपये से लेकर 180 रुपये तक ननद की ओर से भाभियों को बांधे जाने वाले आकर्षक राखियों के धागे बेहद पसंद किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल रक्षाबंधन के मौके पर बाजार ठंडा है। पचास फीसदी बिक्री पर असर पड़ा है। गांधी चौक के दुकानदार करुण द्विवेदी ने बताया कि उनके यहां पांच रुपये से लेकर 250 रुपये तक साधारण से लेकर महंगी राखियां हैं। मुंबई- गुजरात कोलकता आदि शहरों से आई राखियां ज्यादातर आई है। लुंबा राखी सेट 150- 180 रुपये सबसे मंहगा सेट है, जिसे बडे घराने के लोग खरीदते हैं। रुद्राक्ष वाली राखियां 40 रुपये से लेकर 150 रुपये, बच्चों की लाइटें वाली राखी 35 रुपये से लेकर 185 रुपये, भैया मेरे राखी के बंधन को निभाने वाली राखी 35 रुपये वाली राखी बाजार में है। साईं धागा, माखन चोरी , गणेशाय, राखी धागा भी बाजार में है। उनका कहना है कि राखी का बाजार कोरोना और लॉकडाउन के कारण फिलहाल ठंडा पड़ा है।

शामली में दुकानो पर सजी राखियां- फोटो : SHAMLI

शामली में दुकानो पर सजी राखियां- फोटो : SHAMLI

शामली रक्षाबंधन पर दुकान पर सजे भाभी के लूंबे- फोटो : SHAMLI

शामली रक्षा बंधन पर राखियो की खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली रक्षा बंधन पर राखियो की खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली रक्षा बंधन पर राखियो की खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली रक्षा बंधन पर राखियो की खरिदारी करती युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली रक्षा बंधन पर राखियो की खरिदारी करती युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली रक्षा बंधन पर राखियो की खरिदारी करती युवतियां- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें