जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेश मिश्रा
शामली। जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन की वर्चुअल मीटिंग में वर्ष 2020-21 की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष राजेश मिश्रा, महासचिव अविनाश संगल चुने गए हैं।
मंगलवार को जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन की वर्चुअल मीटिंग में एसोसिएशन के सभी एग्जीक्यूटिव अधिवक्ता सदस्य सत्यपाल, वीवी गुप्ता, वी के गोयल, एस सी अग्रवाल की मौजूूूदगी में जिला कार्यकारिणी का वर्ष 2020-21 के लिए गठन किया गया। जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर राजेश मिश्रा, महासचिव अविनाश संगल, कोषाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार, आयकर सचिव विवेक जैन को वर्ष 2020-2021 के लिए पदाधिकारी कार्यकारणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवागत बार अध्यक्ष राजेश मिश्रा, महासचिव अविनाश संगल ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वह सभी को विश्वास में साथ लेकर बार के हितों के लिए कार्य करेंगे।