फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जूतों की दुकान में आग लगी

Wed, 30 Oct 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना के  मैन बाजार में जूते  की दुकान में लगी भयंकर आग। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित होली चौक पर जूतों की दुकान में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार स्थित होली कल्लर चौक पर सुनील मित्तल की जूतों की दुकान है। दोपहर के समय अचानक ही शाॅर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि धमाके के साथ शटर भी फट गया।
सूचना के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए के जूते चप्पल जल चुके थे। व्यापारियों ने पीड़ित दुकानदार को आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें