चौसाना। दस साल बाद चौसाना में धूमधाम से बालाजी जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूरे कस्बे में बैंडबाजों के साथ बालाजी की शोभायात्रा निकाली गई। भजनों से पूरा गांव झूठा उठा।
पूरे विधि विधान के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सबसे पहले चौसाना क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों की शुद्धि कराई गयी और हनुमान जी की मूर्तियों को वस्त्र भी पहनाए गए। शोभायात्रा चौसाना-थानाभवन रोड पर स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर प्राचीन शिव मंदिर को होते हुए मेन बाजार से होकर निकली।
भक्त भजनों पर नाचते हुए जय श्री राम के नाम का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ते चले गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मौजूद रही। मनोज गोस्वामी, हरमोहन गर्ग, संदीप कुमार, अनुभव मित्तल, अनुज कुमार बिंदल, पीयूष कुमार, आकाश सिंघल, संदीप कुमार गौतम, सुधीर कुमार शर्मा, मुकेश सिंघल, कंवरपाल शर्मा(आयोजक), अजय कुमार, अजेश मित्तल, राकेश रोहिला, मन्नू ठाकुर, विकाश रोहिला, अर्चित, पिंटू, नवीन, राहुल शर्मा, शारुल गोयल, विशाल भार्गव मौजूद रहे।
हनुमान जयंती पर भंडारा आयोजित ः झिंझाना। गांव अबदाननगर में हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान शिव मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। महाराज महाबीर सिंह मौजूद रहे।
दुर्गा देवी मंदिर में मंगल आरती
जलालाबाद। प्राचीन सिद्घपीठ मां दुर्गा देवी मंदिर पर चतुर्दशी के उपलक्ष्य में माता की मंगल आरती की गई। भगत सुखदेव प्रसाद ने मां की महिमा का गुणगान किया। मंगल आरती पंडित चन्द्र मोहन शास्त्री, पंडित अमित शर्मा ने की। इस दौरान भगत रघुवीर पचिसिया, देवराज जुनेजा, हरिश जुनेजा, हिमांशु, उपेंद्र गुप्ता, सचिन जैन, हरिओम, राजेश कुमार, राजकुमार रुहेला, मनोज कुमार, अवनीश भगत आदि का सहयोग रहा।
बालाजी की शोभायात्रा में जमकर झूमे
कांधला। कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर हनुमान जन्मोत्सव समिति की ओर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर भगवान बालाजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि बालाजी धाम के महंत पंकज और चंद्रकिरण तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी रहे।
शोभायात्रा मंदिर स्थल से प्रारंभ होकर कस्बे के मोहल्ला घोलाना, मोलानाना, खैल, गंगेरू मार्ग, कैराना बस स्टैंड, कांधला कैराना, जैन मंदिर, जैन स्थानक, मैन बाजार, मोहल्ला रायजादगान से होती हुई अंत मंदिर स्थल पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में दुर्गा, कृष्ण सुदामा, सालासर दरबार, भारत माता व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हनुमान जी संजीवनी लाते हुए, मेहंदीपुर दरबार, रामजी की सेना चली, देश भक्ति से ओत प्रोत झांकी सहित भगवान बाला जी महाराज की मुख्य विमान आर्कषण का केंद्र रही।
भगवान बाला जी महाराज के मुख्य रथ को श्रद्धालुओं के द्वारा हाथों से खींचा गया। जो पूरी शोभा यात्रा में श्रद्धा और भक्ति का केंद्र रहा। शोभा यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा में सोनू माहेश्वरी, दीपक सैनी, जीवन कश्यप, नरेश कश्यप, काल्ला सेन, बिट्टन सेन, अरुण गर्ग, नरेश सैनी, सर्वेश वर्मा, कन्हैया बंटी सहित सैकड़ों लोगों का विशेष सहयोग रहा।