फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि आज : शिवालयों में पुलिस प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 11 Aug 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिलेभर में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों में सजावट समेत सभी तैयारी की गई है। मंदिरों के प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्राचीन शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बम डिस्पोजल दस्ता, एंटी सबोटेज टीम भी जांच करेगी। मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन ने जिले के उन 11 प्राचीन शिव मंदिरों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है, जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती हैं। इनमें शामली शहर के शिव मंदिर गुलजारी वाला, मंदिर हनुमान टीला, भाकूवाला, शिव चौक मंदिर, बलभद्र मंदिर, रघुनाथ मंदिर, कांधला में मनकामेश्वर महादेव मंदिर, इस्सोपुर टील मंदिर, कैराना में बनखंडी महादेव मंदिर, थानाभवन में प्राचीन शिवालय, शिव मंदिर खेड़ी बैरागी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि मंदिरों में प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार और गर्भगृह तक पुलिस की ड्यूटी रहेगी। मंदिरों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। इसके अलावा बम निरोधक डिस्पोजल दस्ता और एंटी सबोटेज टीम (तोड़फोड़ नियंत्रक) भी मंदिरों के परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर जांच पड़ताल करेगी। पुलिस की ड्यूटी रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों की भी मंदिरों पर ड्यूटी लगाई गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी के लिए सर्विलांस सेल को सतर्क किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने कहीं पर भी शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें