फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में शिवम, राधिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। समेकित शिक्षा के तहत अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत में दिव्यांग बच्चों की जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में शिवम, राधिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए गीता वर्मा, जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार, योगेश राठी, खलील अहमद और जिला व्यायाम शिक्षक सचिन कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान कुर्सी दौड़, ट्राई साइकिल दौड़, बैसाखी दौड़, रस्साकशी, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवम कैराना, द्वितीय स्थान शान कैराना, तृतीय स्थान मुदस्सिर थानाभवन ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राधिका प्रथम, सौम्या द्वितीय, शगुन तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, डोली द्वितीय, अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में अयान प्रथम, जुल्फिकार द्वितीय, राशिद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार, मनोज कुमार, सचिन कुमार, अखिलेश मौर्य, दीपचंद, संतोष रानी, सेठो देवी, सीमा रानी, सौम्या रानी, मोनिका, शाइस्ता, प्रवीण आदि मौजूद रहे। संचालन ब्लाक ऊन के व्यायाम शिक्षक भोला कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें