कांधला क्षेत्र के गांव नाला प्राथमिक स्कूल में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र छात
शामली। गांव नाला के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता कराई। सबसे सुंदर पोस्टर बनाकर कक्षा पांच के छात्र शिव प्रथम स्थान पर रहा।
छात्रों ने रचनात्मक रूप से अपने विचारों को व्यक्त किया और पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता दिखाई। इसे रोकने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। छात्रों ने विभिन्न उप-विषयों पर पोस्टर बनाए जैसे जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण, ऊर्जा संरक्षण रहा। प्रधानाध्यापिका शाइस्ता प्रवीन ने बताया कि हर स्कूल में जल संरक्षण और वायु प्रदूषण के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाएगी और पंचायत स्तर पर लोगों को जल और वायु संरक्षण के लिए प्रेरित करेगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 5 का छात्र शिव, कक्षा 4 का वरुण द्वितीय व तृतीय स्थान पर कक्षा 4 की छात्रा आयूषी रही। विजेताओं को सम्मानित किया गया।ी