फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding season: आसमान छू रही महंगाई, बैंडबाजा व बग्गी के भी बढ़े दाम, कैसे गूंजेगी शहनाई

Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 6
शादी की शॉपींग करती युवती - फोटो : amar ujala
हाय रे महंगाई, दुहाई है दुहाई...शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में महंगाई भी आसमान छू रही है। पिछले वर्ष की तुलना में लगभग सभी सामान महंगे हो गए हैं। ऐसे में अगले कई दिनों तक विवाह मंडप व मैरिज लॉन बुक हो चुके हैं। दुल्हन सजाने से लेकर खाना बनवाना और टेंट लाइट हाउस से लेकर उपहार में दिए जाने वाले सामान के दाम बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक मौत:   एक तरफ धधकती आग तो दूसरी तरफ थी 60 फीट गहराई, चीफ इंजीनियर ने खिड़की से लगा दी छलांग

इस बार दूल्हा-दुल्हन को सजने में ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। बैंडबाजा व बग्गी में भी 30 से 35 प्रतिशत रेट बढ़ गए हैं। दिसंबर तक जिले में करीब 800 शादी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आसमान छूती कीमत का हर जगह प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है। वर्तमान में खाद्य पदार्थ, दूध-पनीर, मिठाई, फूल, कपड़े से लेकर मैरिज होम, कैटरिंग, फ्लॉवर डेकोरेशन, बैंड बाजा, डीजे, आर्केस्ट्रा तक के बढ़े खर्च से शादी का बजट बिगड़ने लगा है।
 
विज्ञापन

2 of 6
बाजार रहे गुलजार - फोटो : अमर उजाला
नगर के बड़ा बाजार, गांधी बाजार, नेहरू मार्केट, अयोध्या चौक, कबाड़ी बाजार आदि में चहल पहल देखी जा रही है। हर जगह शादी की तैयारी चल रही है। बाजारों में भीड़ होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। शादी के सीजन में हर कोई व्यस्त नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
फोटो - फोटो : amar ujala
वेटरों का भी बढ़ रहा खर्चा
शादी समारोह में लजीज व्यंजन परोसने के लिए वेटरों को भी बुलाया जाता है और उनकी भूमिका भी काफी रहती है। महंगाई के चलते तेल, रिफाइंड, घी, चीनी, आटा, मैदा, सूजी, चावल, दाल से लेकर दूध, पनीर, छेना, मिठाई आदि के दाम करीब तीस फीसदी बढ़ गए हैं। कैटर्स मांगेराम सैनी ने बताया कि पूरा सामान रुपये कैटर्स का खर्च आएगा। जिस तरह से बाजार में सामान महंगा है, उसी तरह से शादी के लिए बुक करने वालों से लिया जाता है। महंगाई के कारण कमर टूट चुकी है। फूल व्यवसायी दीपक ने बताया कि फूल के दाम बढ़े है।

4 of 6
दुल्हन का लहंगा - फोटो : अमर उजाला
कपड़ों पर नहीं अधिक महंगाई
नफीस अहमद ने बताया कि पिछले वर्ष से इस बार कपड़ों पर अधिक महंगाई नहीं है। दो चार प्रतिशत ही शेरवानी, लहंगा, साड़ी व अन्य कपड़ों के दाम बढ़े हैं, लेकिन इसका कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
शादी मण्डप - फोटो : amar ujala
दस फीसदी तक बढ़ा मैरिज लॉन का किराया
मैरिज लॉन व विवाह का किराया बीते एक साल में करीब पांच से दस रुपये तक बढ़ गया है। सामान्य स्तर पर 70 हजार और उच्च स्तर पर मैरिज लॉन दो से तीन लाख रुपये तक में उपलब्ध हैं। महंगाई व मजदूरी बढ़ने से मैरिज लॉन का किराया बीते वर्ष के मुकाबले बढ़ा है। विवाह मंडल संचालक संजय शर्मा ने कहा कि महंगाई तो बढ़ी है, लेकिन कोई ज्यादा दाम नहीं दे पाता है। एक वर्ष में मात्र दस हजार रुपये अधिक लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्यूटी पार्लर - फोटो : अमर उजाला।
दुल्हन-दूल्हा सजाना हुआ महंगा
रश्मि गर्ग ने बताया कि महंगाई के कारण ब्यूटिशियन के दाम बढ़ रहे है और इसके कारण दुल्हन व दूल्हा सजाना महंगा हो गया है। जो मेकअप पहले दस हजार में हो जाता था वह अब 15 से 18 हजार रुपये तक हो रहा है। कहा कि यदि महंगाई कम हो तो वह भी दाम घटाएंगे, लेकिन महंगाई कम न होने के कारण उनको भी मेकअप महंगा करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur news: पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

बैंडबाजा व बग्गी के भी बढ़े दाम

मास्टर शमीम बताते है कि कोरोना काल के बाद महंगाई ने आसमान छू लिया है। जो बैंड पहले 20 हजार में बुक हो जाता था अब वह 30 हजार में हो रहा है। बग्गी जो पहले 35 सौ रुपये में होती थी अब वह 7 हजार में बुक हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें