फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र शुरू, पहले दिन शैलपुत्री की हुई पूजा

विज्ञापन
शामली के आठ्ठेवाला मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र शुरू, पहले दिन शैलपुत्री की हुई पूजा
विज्ञापन

शामली। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई। मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। घरों में घट स्थापना की गई, हवन किया गया और ज्योति प्रज्ज्वलित की गई।
बृहस्पतिवार को सुबह लोगों ने घरों में मां दुर्गा की मूर्ति का श्रंगार किया गया। कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा की। इसके साथ ही कलश पूजन, नवग्रह पूजन, श्री दुर्गा स्तुति, श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने उपवास रखा।
विज्ञापन

उधर, मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में नवरात्र को लेकर पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। शहर के हनुमान धाम, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी, भैरव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, गोशाला रोड स्थित श्री बाला सुंदरी मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, शहर कोतवाली के निकट स्थित मंदिर में शक्ति स्वरूप मां दुर्गा की पूजा करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हवन कर मां दुर्गा को चुनरी एवं नारियल चढ़ाया।
विज्ञापन

हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि मंदिरों में अपेक्षा ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। कोरोना को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन किया गया।

शामली के आठ्ठेवाला मंदिर में पूजा करते पंडित।- फोटो : SHAMLI

नवरात्र के पहले दिन शामली में मां दुर्गा की आरती करती महिला।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें